नई दिल्ली, फरवरी 26 -- एनसीआरटी विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नाराज हैं। बताया जाता है कि मंगलवार को कैबिनेट बैठक के दौरान उन्होंने इसको लेकर अप्रसन्नता जाहिर की थी। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने मिडिल स्कूल के छात्रों के लिए बनाई गई सामग्री में न्यायपालिका से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले को शामिल करने पर आपत्ति जताई। साथ ही विषय की उपयुक्तता और इसे मंजूरी देने की प्रक्रिया दोनों पर सवाल उठाए। इतना ही नहीं, बैठक में प्रधानमंत्री ने यह भी पूछा कि हम कक्षा 8 के बच्चों को न्यायिक भ्रष्टाचार के बारे में क्या सिखा रहे हैं?पूछा अप्रूव कौन कर रहा था?इस दौरान प्रधानमंत्री ने निगरानी पर भी चिंता जाहिर की। इंडिया टुडे के मुताबिक पीएम मोदी ने पूछा कि मॉनीटरिंग कौन रहा था और क्लासरूम में ऐसी सामग्री को अप्रूव कौन रहा था? प्रधानमंत्री क...