बोकारो, मार्च 14 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बिहार झारखंड के विभिन्न न्यायालयों को बम से उड़ाने की मिल रही सिलसिलेवार धमकियों की इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स ने कड़ी निंदा की है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय परिषद सदस्य अधिवक्ता रणजीत गिरि ने शनिवार को कहा कि भारतीय न्याय व्यवस्था को डराने और अस्थिर करने की एक सोची-समझी साजिश चल रही है। अदालतों को बार-बार धमकी मिलना राज्य सरकारों की खुफिया तंत्र और सुरक्षा व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। अगर न्याय के मंदिर ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो आम आदमी और न्यायिक अधिकारी निडर होकर काम कैसे करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी धमकियां केवल इमारतों को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं, बल्कि न्यायाधीशों, वकीलों और वादियों के मनोबल को तोड़ने के लिए दी जा रही हैं। यह सीधे तौर पर न्यायिक स्वतंत्रता पर हमला है। इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉय...