प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 16 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की ओर से ऑफिशियल फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल और ट्विटर के माध्यम से ऑनलाइन संगोष्ठी हुई। संविधान के प्रथम संशोधन के 75 वर्ष पश्चात वर्तमान परिदृश्य में उसकी उपयोगिता विषय पर कार्यक्रम हुआ। जिसके मुख्य वक्ता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता रहे। उन्होंने प्रथम संशोधन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों से उसके संबंध तथा वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक संदर्भ में उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कहा कि आज, जब हम प्रथम संविधान संशोधन के 75 वर्ष पूर्ण होने का स्मरण कर रहे हैं, तब हमें यह भी याद रखना चाहिए कि संविधान के मूल आदर्श-न्याय, स्वतंत...