अल्मोड़ा, मार्च 19 -- पिथौरागढ़। धारचूला पुलिस ने अवैध खनन साम्रगी से भरे एक टिप्पर वाहन को सीज किया है। प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक अम्बी राम के नेतृत्व में पुलिस ने गलाती क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को गलाती पुल के पास एक टिप्पर वाहन में अवैध खनन साम्रगी मिली। पुलिस ने संबंधित वाहन स्वामी के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...