गाज़ियाबाद, अप्रैल 30 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जनपद के नौ स्वास्थ्य केंद्र दवाओं की आपूर्ति के लिए ऑनलाइन मांग पत्र भेजने में लापरवाही बरत रहे हैं। इसकी वजह से मरीजों को इन केंद्रों पर दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने संबंधित केंद्रों को कड़ी नाराजगी जताते हुए पत्र जारी किया है। पूरे प्रदेश के सीएमओ को भेजे पत्र में ऑनलाइन इंडेंट नहीं करने वाले स्वास्थ्य केंद्रों की सूची भी भेजी गई है। इन जिले के नौ स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। इन केंद्रों में से कई ने पिछले छह माह से डीवीडीएमएस (ड्रग एंड वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल के माध्यम से दवाओं की मांग नहीं भेजी है। जबकि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि पीएचसी 60 और सीएचसी 30 दिन में दवाओं का मांग पोर्टल के जरिए ...