नौ से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान
बरेली, अगस्त 4 -- जिले में नौ अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान-2026 का आयोजन व्यापक जनभागीदारी के साथ किया जाएगा। यह आयोजन वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के स्मरणोत्सव को समर्पित होगा। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान जिले में तिरंगा रैली, तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा थीम आधारित प्रकाश सज्जा, रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्यालयों में तिरंगा प्रेरित चित्रकला और अन्य जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन भी कराया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी विभागाध्यक्षों, नगर निकायों, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयं सहायता समूहों, व्यापारिक संगठनों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और सामाजिक संस्थाओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.