जामताड़ा, मार्च 6 -- नारायणपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर में स्पर्श कुष्ठ रोग खोज अभियान पखवाड़ा को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बतौर प्रशिक्षक सीएचसी नारायणपुर के एमटीएस महेश कुमार सिंह एवं एमपीडब्ल्यू प्रफुल्ल कुमार रवानी मौजूद थे। उन्होंने स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत चलाए जा रहे कुष्ठ रोग खोज पखवाड़ा के द्वितीय चरण के बारे में जानकारी दी। बताया कि 9 मार्च से 23 मार्च तक क्षेत्र में संभावित कुष्ठ मरीजों की खोज की जाएगी। इस दौरान एएनएम, सहिया साथी एवं स्वास्थ्य सहिया को अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर ग्राम सभा आयोजित कर कुष्ठ रोगियों की पहचान...