फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 7 -- फर्रुखाबाद।मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने बताया कि 9 सितंबर से 8 अक्तूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह आयोजित किया जायेगा। जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां होंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह को लेकर कार्यकम का शुभारंभ 9 सितंबर को किया जायेगा। इसका सीधा वेब कास्ट उपलब्ध रहेगा। निर्धारित तारीख को 11 बजे विकास भवन सभागार में सभी सीडीपीओ, मुख्य सेविकायें, ब्लाक कोआर्डीनेटर उपस्थित रहेंगे। यह भी पढ़ें- 9 सितंबर से शुरू होगा राष्ट्रीय पोषण माह अभियान यह भी पढ़ें- कटिहार: प्राथमिक विद्यालय मिल्की में पोषण पखवाड़ा का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...