भागलपुर, अप्रैल 14 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों से जुड़ी नौ सूत्री मांगों को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। संघ के कई सदस्यों ने कार्यालय परिसर के बाहर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। मॉर्निंग शिफ्ट में स्कूल ड्यूटी के बाद शिक्षक अपनी मांगों को रखने जिला शिक्षा कार्यालय पहुंच गए। शिक्षकों की मांगों में हिन्दी विद्यापीठ देवघर से उपाधि प्राप्त शिक्षकों को प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति, राघवेन्द्र शर्मा बनाम बिहार सरकार मामले में प्रोन्नति, नियोजित और विशिष्ट समेत प्रधान शिक्षकों को उच्चतर ग्रेड में प्रोन्नति, प्रधान शिक्षक का वेतन निर्धारण, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक और प्रधान शिक्षक का बकाया भुगतान, सेवा निवृत व मृत शिक्षकों का लंबित सेवान्त लाभ का भुगतान, एमएसीपी का लाभ...