मोतिहारी, फरवरी 6 -- मोतिहारी। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में नौ सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार को कचहरी चौक पर धरना व प्रदर्शन किया गया। सरकार की दमनकारी नीति तथा राजस्व विभाग की ओर से अपने ही निर्णय को कार्यान्वयन नहीं करने को लेकर राजस्व कर्मचारियों ने काम को ठप कर धरना दिया। संघ के अध्यक्ष नीतीश कुमार व जिला मंत्री बच्चा बिहार सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को मान लिया गया लेकिन उसका कार्यान्वयन नहीं किया गया। उनकी मांगों में ग्रेड पे लेवल पांच करने, गृह जिला में पदस्थापना करने, सेवा सम्पुष्टि का लाभ देने, राजस्व कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रभार नहीं देने, पंचायत में बैठकर कार्य करने की जगह व सुविधा देने, छुट्टी के दिन काम नहीं लेने आदि शामिल है। धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार,...