भदोही, जुलाई 25 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नौ सूत्रीय मांग लेकर शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के लोगों ने डीएम को संबोधित पत्रक सौंपा। मांग के समर्थन में पार्टी के लोगों ने खूब नारेबाजी की। समस्त सरकारी भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं का परीक्षा शुल्त तत्काल प्रभाव से समाप्त करने समेत अन्य मांग को लेकर नारेबाजी की गई। इस दौरान पार्टी के लोगों ने कहा कि दिल्ली में छात्राओं संग हुआ अमर्यादित घटनाओं की निष्पक्षता से जांच की जाए। आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र ही सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस के साथ सादे वर्दी में उपस्थित लोगों की पहचान सार्वजनिक की जाए तथा पुलिस के हेलमेट एवं लाठियां किस आधार पर उपलब्ध कराई गई इसकी भी जांच की जाए। यह भी पढ़ें- दिल्ली में लाठीचार्ज को लेकर देवरिया में उबाल, कई संगठन सड़क पर उतरे आंसू गैस के गोली...