जौनपुर, अगस्त 14 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को किसानों की नौ सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मड़ियाहूं नवीन कुमार को सौंपा। नेतृत्व तहसील अध्यक्ष विनय कुमार पटेल ने किया। ज्ञापन में संसद में बिना चर्चा किए गए मौजूदा मुक्त व्यापार समझौतों को रद्द करने और किसानों की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने की मांग की गई। मनरेगा को बहाल और मजबूत करने के साथ साल में दो सौ दिनों के रोजगार और सात सौ रुपये प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी की मांग भी उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिकारों की रक्षा, जबरन भूमि अधिग्रहण पर रोक और सहकारी संस्थाओं के लोकतांत्रिकीकरण की मांग की। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: किसानों को दिलाएं उपज का बेहतर मूल्य बाढ़ तथा आपदा राहत ...