देहरादून, अक्टूबर 1 -- श्रीनगर। पैक्स सचिव, कर्मचारी संयुक्त संगठन उत्तराखंड के प्रांतीय आह्वान पर नौ सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने गुरुवार से श्रीनगर स्थित समिति कार्यालय में अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। समिति सचिव श्रीकोट गंगानाली शशांक बहुगुणा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बांहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में समान कार्य एवं व्यवसाय वाली नवगठित एम-पैक्स का पंजीकरण निरस्त करना, मिनी बैंकों की निधि के निष्पक्ष संरक्षण तथा समितियों द्वारा वितरित ऋण की सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाने समेत नौ मांगें शामिल हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से समितियों में ऋण, बचत जमा, दैनिक वसूली समेत कई कार्य प्रभावित रहे। खिर्सू ब्लॉक क्षेत्र में श्रीकोट गंगानाली, देवलगढ़ और खिर्सू समितियां संचालित हैं,...