देहरादून, जनवरी 31 -- देहरादून। जन जागरण अभियान समिति रविवार को वरिष्ठ आलोचक डॉ. गया सिंह की 75वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित करेगी। उत्तरांचल प्रेस क्लब में दोपहर तीन बजे होने वाले कार्यक्रम में दून के नौ साहित्यकारों को नवरत्न साहित्य सम्मान दिया जाएगा। संस्था अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. गया सिंह होंगे, जबकि अध्यक्षता राजेश डोभाल 'राज' करेंगे। इस दौरान फिल्म निर्माता एमआर सकलानी और प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...