आगरा, मार्च 19 -- उत्तर प्रदेश सरकार में योगी सरकार के नौ वर्ष होने पर बुधवार को भाजपा और प्रशासन के अधिकारियों ने जनपद में नव निर्माण कार्यों एवं संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। रंगोली सजाकर आयोजन को आकर्षित बनाया। इस मौके पर अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों को लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री के संबोधन को सजीव प्रसारण दिखाया गया। विश्वकर्म योजना के पांच लाभार्थियों को किट का वितरण व कन्या जन्मोत्सव के नौ लाभार्थियों को बेबी किट प्रदान की गई। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने सम्मानित जनता का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता का आभार प्रकट किया भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य...