चित्रकूट, जून 3 -- चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में खोह रेलवे क्रासिंग पर नौ साल बाद फिर से निर्माण की शुरुआत हुई है। अभी तक यह ओवरब्रिज अधूरा पड़ा था। यहां पर रोजाना लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति वर्ष 2016 में हुई थी। लेकिन रेलवे की ओर से डिजाइन एवं ड्राइंग संबंधी आपत्तियों तथा भूमि उपलब्धता से संबंधित समस्याओं के कारण कार्य प्रगति नहीं कर सका। पुन: रेलवे ने संशोधित जीएडी एवं डिजाइन व ड्राइंग को अनुमोदित किया। परियोजना की बढ़ी हुई लागत को देखते हुए स्वीकृति प्रदान की गई। अब परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 31.55 करोड़ हो गई है। ब्रिज निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया वर्ष 2019 में पूर्ण हो चुकी है। लेकिन भौतिक कब्जा प्राप्त न होने के कारण निर्माण कार्य बाधित रहा। मौजूदा समय पर अधिगृहीत...