लखनऊ, मार्च 19 -- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि योगी सरकार अपने सरकार के बीते 9 वर्ष की उपलब्धियों का ढिंढोरा पीट रही है। बताया जा रहा है कि यह 9 वर्ष नव-निर्माण के रहे हैं। उन्होंने कहा कि सच यह है कि ये बातें पूरी तरह से झूठी हैं और सच्चाई इससे पूरी तरह अलग है। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीते नौ साल में किसानों सहित प्रदेश के हर वर्ग का नुकसान हुआ है।उन्होंने कहा कि 15 मार्च को 1519 करोड़ की लागत से बने लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन हुआ और अगले ही दिन वह सड़क धंस गई। कहा कि सूदखोरों का ऐसा मकड़जाल इस प्रदेश में फैला है, जिसके चंगुल में फंस कर हजारों परिवार बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि फतेहपुर के एक परिवार ने 5 लाख रुपये सूद पर लिए थे और उसके बदले 27 लाख 50 हजार देने ...