उरई, मार्च 25 -- उरई। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष'पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन में प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने वर्चुअल माध्यम से प्रेसवार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई और सरकार कामकाजों की मुक्तकंठ स सराहना की। कहा नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने कृषि, सिंचाई, गन्ना, महिला सशक्तीकरण, सामाजिक सुरक्षा, कानून व्यवस्था, निवेश, रोजगार, आधारभूत संरचना, तकनीक और पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर देश में अलग पहचान बनाई है। ऋण माफी से जहां 86 लाख से अधिक लघु एवं सीमान्त किसान लाभान्वित हुए वहीं प् किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से करोड़ों किसानों के खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत भी बड़ी संख्या में बीमित कृषकों को क्षतिपूर्ति का लाभ मिला है। फार्मर रजिस्ट्री अभिया...