बेगुसराय, मार्च 19 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में आयोजित वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य गुरुवार से प्रखंड के नौ संकुल संसाधन केंद्रों पर शुरू हो गया है। प्रशासन द्वारा इस कार्य को चार कार्य दिवस के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया है, ताकि समय पर परिणाम जारी किया जा सके। बीडीओ सह बीईओ राहुल रंजन ने बताया कि जांच कार्य पूर्ण होने के बाद 30 मार्च को सभी विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्र-छात्राओं का प्रगति पत्रक वितरित किया जाएगा। इस दौरान अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुल 61,378 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 279 शिक्षकों की तैनाती की गई है, जिन्हें विभिन्न संकुल संसाधन केंद्रों पर जिम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.