मधुबनी, मार्च 2 -- बाबूबरही,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में वित्तीय सहित प्रभार का आदान प्रदान नहीं करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए नौ प्रभारी एचएम और वरीय शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। इस संबंध में बीईओ रिमझिम गुड़िया ने डीईओ को पत्र के माध्यम से विस्तृत रिपोर्ट भेजी है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि पूर्व में भी कई बार निर्देश जारी किए गए। पर संबंधित शिक्षकों द्वारा अब तक विद्यालय का पूर्ण प्रभार हस्तांतरित नहीं किया गया। जिन शिक्षकों के विरुद्ध अनुशंसा की गई है उनमें श्रीमोहन झा, मध्य विद्यालय मैनापट्टी, पवन कुमार मंडल, मध्य विद्यालय मौआही, संजीव कुमार, उच्च मध्य विद्यालय दोनवारी, रंजना कुमारी, मध्य विद्यालय घोंघोर, संतोष कुमार, मध्य विद्यालय सतधारा, नवल किशोर झा, मध्य विद्यालय मौआही, ललित कुमार...