कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा के निर्देश गुरुवार को बीईओ व जिला समन्वयकों द्वारा पांच बीआरसी के 85 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनुपस्थित मिलने पर नौ शिक्षक-शिक्षिकाओं का वेतन अवरुद्ध करते हुए खामियों पर पांच शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को बीआरसी मंझनपुर, सिराथू, कड़ा, नेवादा एवं सरसवां के बीईओ व जिला समन्वयकों द्वारा क्षेत्र के 85 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान नौ शिक्षक-शिक्षिका विद्यालय से अनुपस्थित पाये गए। बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों का अनुपस्थिति तिथि का वेतन अग्रिम आदेश तक के अवरुद्ध कर दिया है। इतना ही नहीं निरीक्षण के दौरान पाई गई विभिन्न खामियों पर पांच विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/इंचार्ज प्रधानाध्...