चंदौली, फरवरी 12 -- चंदौली, संवाददाता कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर नशेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान जिले के सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने, अराजकता फैलाने वाले नौ शराबियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संवेदनशील जगह चिह्नित कर पुलिस ऐसे जगहों पर अभियान चला रही है। इसके साथ ही लोगों को शराब पीकर उत्पात न मचाने, वाहन न चलाने की नसीहत दी जा रही है। एसपी ने बताया कि यह कारवाई आगे भी चलती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...