अररिया, मार्च 7 -- अररिया, निज संवाददाता 18 मार्च 2026 को होने वाले पैक्स व चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। अररिया प्रखंड के 11 पंचायत में पैक्स अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए चुनाव होना है।नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 27 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया।जबकि सदस्य पद के लिए कुल 85 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है।शनिवार को नामांकन का अंतिम दिन है।प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक पैक्स अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए कुल 177 अभ्यर्थियों ने एनआर रसीद कटाया है।नामांकन के बाद नौ व 10 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी।इस दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति का समय रहते निपटारा किया जा सके। अभ्यर्थियों को 11 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे त...