रांची, अप्रैल 17 -- खूंटी, संवाददात। जिले के सायको थाना क्षेत्र से जुड़े वर्ष 2015 के एक पुराने हत्या मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुरहू थाना कांड संख्या 76/2015 दिनांक 25 अक्तूबर 2015 में गुड़हाटू निवासी 45 वर्षीय बुची देवी की हत्या का मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि गांव के ही पड़ोसी 35 वर्षीय बुधु मुंडा, 37 वर्षीय बिरसा मुंडा और 58 वर्षीय लुब्बाई देवी ने आपसी वर्चस्व और विवाद को लेकर तेज धारदार हथियार से हमला कर बुची देवी की हत्या कर दी थी। यह भी पढ़ें- पत्थर से कूचकर हत्या मामले में तीन आरोपियों पर आरोप तय घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहे थे।मामले की जांच के दौरान पूर्व में आरोपियों...