रामपुर, मार्च 30 -- मुहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी एक नौ वर्षीय बालक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। मुहल्ला निवासी कलावती पत्नी तोताराम का पुत्र अनुज नौ वर्षीय बीते शुक्रवार को घर से खेलने की बात कहकर निकला था। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। परिजन उसकी खोजबीन को इधर उधर भटकने लगे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। शनिवार को पीड़िता कोतवाली पहुंच गई और घटना से अवगत करवाया। साथ ही तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि मामले की अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जनपद के सभी थानों और डीसीआरबी को सूचना भेज दी गई है। बहुत जल्द बालक को बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस...