बांदा, जुलाई 31 -- बांदा। संवाददाता सूने घर में घुसे 15 वर्षीय किशोर ने नौ वर्षीय बालिका को दबोच लिया। उसके हाथ बांध कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका के चीखने चिल्लाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। खेत से घर लौटी मां को पीड़िता ने आपबीती बताई मां आरोपी के घर उलहना देने गई। तो ओरोपी की मां ने उसे गाली गलौज कर भगा दिया। पीड़िता का महिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। घटना 29 जनवरी की है। वहीं प्रेम प्रसंग की भी चर्चा है।तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 9 वर्षीय बालिका बुधवार की दोपहर अपने छोटे भाई के साथ घर पर अकेली थी। उसकी मां मवेशी लेकर खेत चली गई थी। घर पर कोई नही था। बालिका झोपड़ी में खे...