भभुआ, अप्रैल 7 -- पुलिस ने पीड़ित बच्ची की सदर अस्पताल में करायी मेडिकल जांच बच्ची की मां ने पीडीएस डीलर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप (सर के ध्यानार्थ) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में पीड़िता की मां ने पीडीएस डीलर के विरुद्ध नगर थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। नगर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराते हुए आरोपित डीलर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दर्ज कराए गए मुकदमा में कहा गया हैं कि 5 अप्रैल की शाम सात बजे बच्ची दूध लाने गई थी। जब दूध लेकर वापस नहीं लौटी तो उसकी मां ने खोजबीन शुरू की। आवेदन में लिखा गया है कि खोजबीन करते हुए गांव के डीलर के राशन गोदाम पर पहुंची तो देखा कि अंदर से उसका दरवाजा बंद है और बच्ची के ...