रुडकी, अप्रैल 28 -- लक्सर। जिला पंचायत सदस्य रीतू देवी ने हबीबपुर कुड़ी गांव में कई गलियों में नौ लाख से इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनने वाली सड़कों का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के कड़ी निर्देश निर्माण संस्था को दिए गए हैं। इस मौके पर गोपाल कुंडलीवाल, राजकुमार शर्मा, सुशील चौधरी, निशांत, कपिल कुंडलीवाल, सुशील, सुशील शर्मा, प्रशांत आदि लोग भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...