खगडि़या, मार्च 3 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले की चौथम पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए एनएच 107 उसराहा पुल के निकट वाहन जांच के दौरान एक गांजा तस्कर को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई में 16 किलो गांजा व एक मोबाइल के साथ जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र के वैसा गांव के रहने वाले राजो मंडल के पुत्र पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। एसपी राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक गांजा तस्कर गांजा की खेप पहुंचाने के लिए गंतव्य की ओर जा रहा है। इस पर एसडीपीओ वन मुकुल रंजन के नेतृत्व में चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों के टीम को गठित करते हुए कार्रवाई की तो उसराहा पुल के निकट वाहन जांच के दौरान 16 किलो गांजा व एक मोबाइल के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.