बस्ती, फरवरी 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में 10 फरवरी को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को पेट से कीड़े निकालने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। इस अभियान में जो बच्चे दवा के सेवन से छूट जाएंगे, उन्हें आच्छादित करने के लिए 13 फरवरी को मॉपअप दिवस आयोजित किया जाएगा। जनपद में कुल नौ लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि साल में दो बार कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाता है। पिछली बार कुछ ब्लॉकों में ही यह अभियान चला था। इस बार ग्रामीण व शहरी दोनों जगह अभियान चलाकर बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पेट में पलने वाले कीड़े जहां एक ओर बच्चों के शरीर को कमजोर बनाते हैं वहीं कमजोर शरीर के कारण बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.