भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर। गुरुवार को एसएसपी कार्यालय में एक साथ 41 लोगों के चेहरे पर मुस्कान दिखी। मौका था ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद मोबाइल वास्तविक धारक को सुपुर्द करने का। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव और एसपी सिटी शैलेंद्र सिंह ने मोबाइल के वास्तविक धारक को उनका मोबाइल सुपुर्द किया। साइबर थाना द्वारा बरामद करने के बाद सुपुर्द किए गए मोबाइल की कीमत लगभग नौ लाख रुपये बताई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...