नौ मिलीमीटर बारिश, तापमान 33.4
पूर्णिया, मई 27 -- पूर्णिया , हिन्दुस्तान संवाददाता। बुधवार अहले सुबह आंधी, मेघ गर्जन के साथ बारिश हुई। करीब 9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। प्री मानसून में अब तक कुल 411 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। मंगलवार देर रात के बाद से ही बिजली की चमक और गरज का दौर शुरू हो गया। अहले सुबह हवा के झोंके के साथ बारिश भी हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई को ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 28 मई, 30 मई एवं 31 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। ओरेंज अलर्ट एवं येलो अलर्ट के दौरान आसमान में मेघ गर्जन,आंधी, बारिश के साथ साथ वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आनेवाले समय में मौसम में बदलाव की संभावना बन सकती है।
आवाजाही में दिक्कत :...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.