नौ माह से मानदेय नहीं मिलने पर ग्रामीण आवास कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
पूर्णिया, अगस्त 13 -- केनगर, एक संवाददाता। नौ माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने से नाराज राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ, बिहार की प्रखंड इकाई केनगर के ग्रामीण आवास कर्मियों ने सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनिष कुमार को ज्ञापन सौंपकर बकाया मानदेय के भुगतान की मांग की। कर्मियों ने मानदेय भुगतान नहीं होने तक 12 एवं 13 जुलाई को काला बिल्ला लगाकर दो दिवसीय कार्य बहिष्कार करने की सूचना भी दी। ज्ञापन में कर्मियों ने बताया कि वे ग्रामीण आवास योजना से संबंधित कार्यों के अलावा प्रखंड कार्यालय की ओर से सौंपे जाने वाले अन्य कार्यों का भी नियमित रूप से समय पर निष्पादन करते हैं। इसके बावजूद पिछले नौ माह से विभाग की ओर से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। मानदेय नहीं मिलने के कारण कर्मियों के समक्ष परिवार के भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। संघ क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.