बिजनौर, जून 27 -- 9 माह पहले लापता हुई 15 वर्षीय मुस्कान की तलाश को पुलिस ने तेज कर दिया है। पुलिस क्षेत्र अधिकारी अंजनी कुमार के निर्देश पर जांच पड़ताल शुरू से होगी। मौहल्ला जोशियान (सिनेमा हाल कॉलोनी) निवासी स्वर्गीय अरविंद शर्मा की पुत्री मुस्कान जोशी 15 वर्ष 19 सितंबर 2025 को ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटी। मुस्कान की मां रीना शर्मा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बालिका को बरामद करने की मांग की थी। बताया जाता है कि पुलिस ने मामले में 50 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ की थी। साथ ही हजारों नंबर की कॉल डिटेल की स्कैनिंग भी की थी। यह भी पढ़ें- 14 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता मामले को लेकर मूल निवासियों ने भी कई बार पुलिस अधिकारियों से बालिका को बरामद करने की मांग की थी पुलिस द्वारा किए गए ...