आजमगढ़, अप्रैल 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। पुलिस लाइन में रविवार को 594 महिला रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड हुई। नौ माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद महिला रिक्रूट आरक्षी पुलिस का हिस्सा बनीं। उन्हें सेवा की शपथ दिलाई गई। डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली। 20 टोलियों का निरीक्षण कर उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया। महिला रिक्रूट आरक्षियों का नौ माह का आधारभूत प्रशिक्षण 21 जुलाई 2025 से पुलिस लाइन में चल रहा था। जिसमें जनपद आजमगढ़ से 235, गाजीपुर से 204, मऊ से 104, भदोही से 51 महिला रिक्रूट आरक्षी सम्मिलित रहीं। प्रशिक्षण के दौरान अंत:कक्षीय आठ विषयों एवं बाह्य कक्षीय 10 विषयों में गहन और अनुशासित प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़ें- ट्रेनिंग के बाद 594 महिला रिक्रूट आरक्षी बनीं पुलिस का हिस्सा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के ...