लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- मनरेगा में तैनात रोजगार सेवकों को पिछले करीब नौ महीने से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय की मांग को लेकर रोजगार सेवक कई बार ज्ञापन सौंप चुके हैं। रोजगार सेवकों ने तीन अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया। रोजगार सेवकों का कहना है कि एक तो मानदेय बहुत कम दिया जा रहा है ऊपर से समय पर भुगतान न होने से परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। अगर जल्द भुगतान न किया गया तो आन्दोलन शुरू किया जाएगा। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर ने बताया कि करीब नौ महीने से रोजगार सेवकों को मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इससे रोजगार सेवक आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। रोजगार सेवक विभाग से दिया गया काम पूरी मेहनत से करते हैं पर समय से मानदेय नहीं मिलता है। जुलाई-अगस्त महीने से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। कई बार...