नौ महीने से उखड़ी पडी सडक को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा
बागपत, मई 19 -- बड़ौत। मंगलवार को नगर की गांधी रोड के व्यापारियों ने नगर पालिका पहुंचकर नारेबाजी की। आक्रोशित व्यापारियों ने पिछले 9 माह से उखड़े पड़े मार्ग की शिकायत करते हुए परेशानी बयान की। अवर अभियंता शिखा दुबे ने आक्रोशित लोगों को शांत करते हुए निर्माण शीघ्रता से पूरा कराई जाने का आश्वासन दिया। बड़ी संख्या में व्यापारी नारेबाजी करते हुए नगर पालिका पहुंचे। व्यापारियों का कहना है की लगभग 9 माह से रोड पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन धीमी गति से हो रहे कार्य से मार्ग पर यातायात अवरुद्ध पड़ा है। इसके अलावा दिन भर धूल उड़ने से वह बीमार पड़ गए हैं। 9 महीने बीत जाने के बावजूद भी 30 प्रतिशत भी निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जा सका है। अधिकांश व्यापारी किराए की दुकान करते हैं जिसके कारण व्यापार ठप हो जाने से उनके सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.