बागपत, जनवरी 22 -- बागपत। बागपत में बीते साल अप्रैल से 15 जनवरी तक 35 प्रसूताओं ने प्रसव के दौरान दम तोड़ दिया। सर्वाधिक मौत हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट, हाईपरटेंशन आदि से हुई है। वहीं प्रसूताओं की मौत के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी परेशान बने हुए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य प्रबंधन और उनके पोषण आदि को लेकर काम तो किए जा रहे हैं, मगर इसके बाद भी मातृ मृत्यु के आंकड़े कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग की ओर से मातृ मृत्यु के आंकड़े प्रस्तुत किए गए, जिसके अनुसार बागपत में अप्रैल से 15 जनवरी तक 35 मातृ मृत्यु दर्ज की गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश मातृ मृत्यु निजी स्वास्थ्य संस्थानों में हुई हैं। कई महिलाओं की मौत इलाज के दौरान ट्रांजिट (एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाते स...