मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता चालू वित्तीय वर्ष (2025-26) के नौ महीने में (मार्च से दिसंबर 2025 तक) निगम ने नौ मदों में करीब 66.79 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। जनहित में सबसे अधिक कच्ची गली-नाली निर्माण पर 10.90 करोड़ व्यय हुए हैं। इनमें निगम मद से 7.90 करोड़ और विभागीय योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक के काम शामिल हैं। सफाई के साथ ही अन्य कार्यों में लगे निगम के वाहनों के ईंधन (डीजल व सीएनजी) पर करीब सात करोड़ खर्च हो चुके हैं। इसके अलावा निगमकर्मियों के वेतन व पेंशन पर 40 करोड़ खर्च हो चुके हैं। वर्तमान में प्रतिबद्ध व्यय के तहत 95.98 करोड़ रुपये के काम हो रहे या होंगे। प्रतिबद्ध व्यय यानी भविष्य में होने वाले खर्च। इसे टाला या आसानी से बंद या बदला नहीं जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...