हाथरस, जून 13 -- हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के विद्यापति नगर में शनिवार को युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कर्ज का रुपया वापस न मिल पाने से वह तनाव में चल रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सनी उर्फ सोनू 32 पुत्र शैलेंद्र शर्मा निवासी विद्यापति नगर मुरसान गेट की शादी करीब नौ महीने पहले शिल्पी से हुई थी। सनी भाजपा नेता देवेंद्र शर्मा की कोमल कांप्लेक्स स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर काम करता था। उसकी पत्नी भी एक अन्य रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान पर कार्यरत थी। घटना वाले दिन सोनू और उसकी पत्नी दोनों अपनी-अपनी ड्यूटी पर गए थे। यह भी पढ़ें- संगीता दीदी को देने हैं 50 हजार, आर्यन को दी जाए स्कूटी इसके बाद सोनू घर लौट आया और अपनी मां को शहर के मोहल्ला खाती खाना स्थित ननिहाल में छोड़कर वापस घर चला गया। सनी ने घर म...