नौ महिलाओं सहित 25 लोगों ने शिविर में किया रक्तदान
रांची, अप्रैल 11 -- खूंटी, संवाददाता। स्थानीय सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के तत्वावधान में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), खूंटी द्वारा बहुउद्देशीय भवन तिरला सीएलएफ में शनिवार को स्वास्थ्य जांच सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आनंद किशोर उरांव एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीषा सांचा ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे सखी मंडल, कर्मचारी एवं महिला समूहों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. आनंद किशोर उरांव ने कहा कि रक्तदान को महादान की श्रेणी में रखा गया है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित किया।वहीं जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीषा सांचा ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.