साहिबगंज, अप्रैल 19 -- साहिबगंज। यूजी सेमेस्टर चार (2023- 27) की परीक्षा नौ मई से शुरू होगी। इसे लेकर सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने शनिवार को कार्यक्रम जारी कर दी है। पत्र के अनुसार परीक्षा नौ मई से 25 मई तक होगी। परीक्षा दो पाली में होगी। इसमें प्रथम में सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा को विषय के अनुसार तीन ग्रुप ए, बी व सी ग्रुप में बांटा गया है। इधर, परीक्षा का कार्यक्रम जारी होने के साथ साहिबगंज कॉलेज में तैयारी की जा रही है। परीक्षा कदाचार मुक्त वातावरण में हो इसके लिए शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...