गाजीपुर, अप्रैल 20 -- गाजीपुर, संवाददाता। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह की अध्यक्षता में लोक अदालत के आयोजन को लेकर दसकक्षीय सभागार में बैठक हुई। इसमें नौ मई को जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालय सैदपुर और मुहम्मदाबाद सहित ग्राम न्यायालय जखनियां व जमानियां के सरकारी कार्यालयों में लोक अदालत करने को लेकर चर्चा हुई। पूर्णकालिक सचिव नीरज गोड़ ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से निर्देशित प्रकरण सहित उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एनआईएक्ट, स्टाम्प वाद, पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण करा...