गाजीपुर, अप्रैल 18 -- गाजीपुर। नौ मई को जनपद न्यायालय, न्यायालय सैदपुर और मुहम्मदाबाद, ग्राम न्यायालय जखनियां व जमानिया में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। पूर्णकालिक सचिव नीरज गोंड ने बताया कि उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद का निस्तारण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को दिशा निर्देश यह भी पढ़ें- जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...