कानपुर, अप्रैल 27 -- कानपुर। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर 30 अप्रैल 2026 को समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत रश्मि सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। इसमें प्रशासनिक एवं नोडल अधिकारी शामिल होंगे जिसमें विभागवार तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभिनव तिवारी ने बताया कि कानपुर में नौ मई 2026 को दीवानी न्यायालय परिसर कानपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के वादों का आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण किया जाएगा ताकि वादकारियों को त्वरित, सुलभ एवं किफायती न्याय मिल सके। उन्होंने बताया कि बैठक में सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे और जिम्मेदारियां स्पष्ट की जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...