लातेहार, अगस्त 20 -- लातेहार,संवाददाता। एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लातेहार पुलिस ने बुधवार की रात्रि को चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की। मनिका थाना क्षेत्र में पुलिस ने क्रूरतापूर्वक नौ भैंसों को लादकर ले जा रहे एक डीसीएम मालवाहक ट्रक को जब्त किया। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, वाहन जांच के दौरान डीसीएम मालवाहक ट्रक संख्या जेएच05डीइ-4896 को रोककर जांच की गई। ट्रक में नौ भैंसों को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक लोड कर परिवहन किया जा रहा था। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई में मनिका थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय, सशस्त्र बल तथा पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...