एटा, जून 4 -- कुंडा धाम में चल रही श्रीमद्ध भागवत कथा के आखिरी दिन भगवताचार्य महेश किंकर ने भगवान के बताई नौ भक्तियों के साथ साथ भगवान राम और शबरी मिलन प्रसंग का वर्णन किया। भगवताचार्य महेश किंकर ने भगवान राम ने शबरी को बताई गयी नौ भक्तियों को बताते हुए कहा कि पहली भक्ति सन्तों की संगति करना, दूसरी भक्ति भगवान की कथा के प्रसंग को अवश्य सुनना, तीसरी भक्ति गुरु के चरणों की सेवा करना, चौथी भक्ति भगवान के नाम के गुणगान करना, पांचवीं भक्ति भगवान के मंत्रों का जप करना, छठवीं भक्ति भगवान में रत होना, सातवीं भक्ति सारे संसार को भगवान का रूप मान कर सेवा करना, आठवीं भक्ति वह है। यह भी पढ़ें- समर्पित भाव से करो भजन, स्वसं भगवान करेंगे योगक्षेम इस दौरान परीक्षत देवेन्द्र दत्त शर्मा, ओमवती शर्मा, यज्ञपति हरिपाल सिंह, कमलेश देवी के अलावा सैंकड़ों की ता...