सीतामढ़ी, जून 1 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। जिले में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नौ प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेजों का संचालन शुरू किया जा रहा है। नए शैक्षणिक सत्र से इन कॉलेजों में स्नातक स्तर की पढ़ाई एक जुलाई से प्रारंभ होगी।

नए डिग्री कॉलेजों की जानकारी इसके साथ ही जिले में संचालित अंगीभूत कॉलेजों की संख्या बढ़कर 14 हो जाएगी। वर्तमान में जिले में पांच अंगीभूत डिग्री कॉलेज संचालित हैं। शिक्षा विभाग की ओर से नए डिग्री कॉलेजों के लिए प्रभारी प्राचार्यों की नियुक्ति की जा चुकी है। नए डिग्री कॉलेजों में 22 विषयों में स्नातक स्तर की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी चल रही है। प्रथम चरण में छह नॉन प्रैक्टिल विषयों में नामांकन लिया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और छात्र-छात्राएं पांच जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं...