मऊ, मई 11 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना कोपागंज पुलिस टीम ने रविवार को भादसा-मानेपुर मोड़ के पास दबिश देकर वध के लिए पिकअप में लादकर ले जाए जा रहे नौ पशुओं को बरामद करते हुए तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई से पशु तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर थाना कोपागंज पुलिस टीम टीम सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस बीच पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि भादसा-मानेपुर मोड़ के पास पशु तस्कर पिकअप वाहन में पशुओं को लादकर वध के लिए ले जा रहे हैं। मुखबिर से सूचना मिलते ही थाना कोपागंज पुलिस टीम ने दबिश देकर पिकअप वाहन में वध के लिए लादकर ले जाए जा रहे छह पड़वा, तीन पड़िया को बरामद किया। साथ ही साथ तीन पश...