संभल, दिसम्बर 26 -- जिले में समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल की गई है। इसके अंतर्गत जिले के नौ चयनित परिषदीय विद्यालयों को स्कूल बैंड एवं बैंड यूनिफार्म उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए शासन द्वारा कुल 2.88 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। यह योजना उन परिषदीय विद्यालयों के लिए लागू की गई है, जहां 250 से अधिक छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। योजना का उद्देश्य विद्यालयों में अनुशासन, सामूहिक सहभागिता, सांस्कृतिक चेतना और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। योजना के तहत प्रत्येक चयनित विद्यालय को स्कूल बैंड के दो सेट उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही बैंड में शामिल छात्र-छात्राओं को बैंड यूनिफार्म के दो-दो सेट दिए जाएंगे। शासन की ओर से स्कूल बैंड के लिए प्रति विद्यालय 30 हजार रुपये ...